
आगरा। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समर्पित समाजसेविका इंदु सिंह का आज अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से भाजपा संगठन के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला चौहान की छोटी बहन थीं।
इंदु सिंह शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और जनसेवा के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वह एक कर्मठ, जुझारू और सरल स्वभाव की नेता के रूप में पहचानी जाती थीं।
जानकारी के अनुसार उनका निधन ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास उनके आवास पर हुआ। अचानक हार्ट अटैक से उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इंदु सिंह के निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए संगठनात्मक और जनकल्याणकारी कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026