आगरा: ताजमहल भ्रमण के लिए आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को ताजमहल भ्रमण के दौरान फूल अच्छा करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ताज सुरक्षा पुलिस जुटीं हुई है। दक्षिण कोरिया से आगरा ताजमहल भ्रमण करने आयी 02 महिला पर्यटकों का सामान ऑटो रिक्शा में छुट गया। विदेशी महिला पर्यटक ने इसकी सूचना ताजमहल पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी।
मामला विदेशी पर्यटकों से जुड़ा था इसीलिए ताज सुरक्षा पुलिस वितरण एक्टिव हुई और जिस ऑटो से विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल पहुंची थी उसकी खोज भी शुरू कर दी कुछ घंटे में उस ऑटो का पता चल गया और पुलिस ने ऑटो रिक्शा से सारा सामान बरामद कर पर्यटकों को सुपुर्द किया। दोनों विदेशी महिला अपना सामान प्रकार उत्साहित नजर आए और उसने आगरा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मध्य प्रदेश से ताजमहल भ्रमण के लिए घूमने आए पर्यटक भी अपना सामान ऑटो में भूल जाने की सूचना दी जिसपर थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही की और ऑटो को ढूंढकर, सामान बरामद किया और पर्यटकों के सुपुर्द कर दिया। पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही उनकी प्रशंसा भी की।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026