आगरा। रेल संरक्षा आयुक्त ने मंगलवार को नवनिर्मित आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज रेल पुल का निरीक्षण किया। यमुना नदी पर बने नए पुल के निरीक्षण के दौरान संरक्षा आयुक्त की देखरेख में स्पीड ट्रायल भी हुआ। ट्रायल की रिपोर्ट के आधार पर ही नए पुल पर ट्रेनों के परिचालन का निर्णय होगा।
मंगलवार सुबह पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने आगरा फोर्ट-यमुना ब्रिज (2.11 किमी) के बीच दोहरी लाइन के साथ यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट स्टेशन पर रिले रूम का निरीक्षणकिया। संरक्षा आयुक्त के साथ ईआई मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण विपिन कुमार व मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ट्रैक्शन, सिग्नल, ओएचई, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक पोइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता की गहनता से परख की।
पुल की सुरक्षा व संरक्षा के सभी मानकों से संतुष्ट होकर रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नवनिर्मित आगरा किला-यमुना ब्रिज सेक्शन पर 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से स्पीड ट्रायल कर नव दोहरीकृत रेल लाइन का परीक्षण किया।
- मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा - September 30, 2026
- आगरा नगर निगम में आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को मिले ईएसआई कार्ड: नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बांटे कार्ड, संघ ने की समय पर दस्तावेज जमा करने की अपील - September 30, 2026
- आगरा में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ ने किया ताजमहल का दीदार: वास्तुशिल्प की सराहना की, जैन समाज ने किया स्वागत - September 30, 2026