आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य केंद्र 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण रहा।
सुनवाई की प्रक्रिया और पारदर्शिता
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उनकी सुनवाई में केवल स्वयं मतदाता, उनके परिजन या उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही भाग ले सकते हैं। राजनीतिक दलों को अब तक प्राप्त आवेदनों की अद्यतन सूची भी उपलब्ध कराई गई है।
31 जनवरी को विशेष अभियान
मतदाताओं की सुविधा के लिए 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सभी BLO अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 और किसी भी त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 निःशुल्क प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
लापरवाह अधिकारियों पर नकेल
बैठक के दौरान कुछ मतदेय स्थलों पर नोटिस जारी न होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने संबंधित एईआरओ (AERO) और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि नोटिस जारी करने का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी नगर ने स्पष्ट किया कि सभी आपत्तियों का जवाब सीधे सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को ही दिया जाना है।
- ”दस दिखाया, सोलह गटकाया…”कन्नौज में सोने की तस्करी के खुलासे पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर 16 किलो सोना गटकाने का दावा - August 23, 2026
- आगरा में गूंजेगी मुरारी बापू की अमृतवाणी: 15 सितंबर से शुरू होगी नौ दिवसीय भव्य रामकथा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह - August 23, 2026
- मानवता की सेवा और मानसिक शांति का संदेश: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान में गूंजा विश्व बंधुत्व का नारा - August 23, 2026