बाह (आगरा)। शादी समारोह में डीजे बजवाने के लिए अड़े युवक ने गोली चला दी थी, जिससे एक किशोर घायल हो गया था। करीब ढाई महीने की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी रायफल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
थाना बाह क्षेत्र के एक गांव में 24 फरवरी को हुई शादी में मोहन सिंह अपने बेटे धर्मेंद्र और नाती विपिन के साथ डीजे के पास खड़े थे। आयोजकों ने जैसे ही डीजे बंद कराया, भोला उर्फ चंद्रवीर और जयंत उर्फ जनता ने दोबारा डीजे बजाने का दबाव बनाया। मना करने पर भोला ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे गोली विपिन की पीठ में जा लगी। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
थाना बाह प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने ने बताया कि 14 मई को मुखबिर की सूचना पर थाना फतेहाबाद के कुतुकपुरा निवासी भोला उर्फ चंद्रवीर को पुलिस ने गांव भाऊपुरा स्थित जय प्रकाश के ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी रायफल और 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ है।
- आगरा में भीषण सड़क हादसा: फतेहाबाद-बाह मार्ग पर कैंटर और कार की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत - July 21, 2026
- भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का 125वां स्थापना वर्ष: मथुरा चौरासी से होगा ‘तीर्थ सुरक्षा महामहोत्सव’ का आगाज - July 21, 2026
- इनर व्हील क्लब की सेवा भावना: हेल्प आगरा को भेंट की 50 डायलाइजर किट, महिला चिकित्सकों का हुआ सम्मान - July 21, 2026