आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-2 में शुक्रवार सुबह एक ब्यूटी पार्लर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर पार्लर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दमकलें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रांसयमुना कॉलोनी फेस-2 स्थित चंदा ब्यूटी पार्लर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पार्लर की संचालिका पूनम सिंह ने बताया कि वह बुधवार को पार्लर बंद करते समय सभी लाइटें और बिजली मीटर की एमसीबी बंद करके गई थीं। गुरुवार को पार्लर साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद था।
शुक्रवार सुबह आसपास के दुकानदारों ने पार्लर से धुआं उठता देखा और इसकी सूचना पूनम सिंह को दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि आग ने विकराल रूप ले लिया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बिजली मीटर से छेड़छाड़ की, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क गई।
इस हादसे में ब्यूटी पार्लर में रखा फर्नीचर, मशीनें, कॉस्मेटिक सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
- आगरा के नमक की मंडी में चांदी के कारोबार में बड़ा विवाद: 55.80 लाख के सौदे में 33 लाख रुपये बकाया, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में दर्दनाक हादसा: खेत पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम - October 4, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा तंज: बोले— भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए… - October 4, 2026