आगरा। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को दहला दिया। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के नवामील के पास तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। टक्कर के बाद कई यात्री ऑटो में ही फंस गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर हादसे के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026