आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में संदिग्ध हालातों में जलने से मरी 28 वर्षीय प्रियंका के गर्भवती होने के बाद ससुरालीजनों ने दहेज के लिए दबाव बढ़ा दिया था। उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।
मृतका के पिता के इस आरोप पर पुलिस ने ससुरालीजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
प्रियंका बीते शुक्रवार देर रात आग से जली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला प्रियंका (28) को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान विगत दिवस उसकी मौत हो गई।
प्रियंका की मौत की वजह अभी तक संदिग्ध परिस्थितियां मानी जा रही हैं। हालांकि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मायका पक्ष का कहना है कि प्रियंका की शादी लगभग तीन साल पहले सूरज नामक युवक से हुई थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। बेटी के गर्भवती होने के बाद उस पर दहेज के लिए दबाव और अधिक बढ़ा दिया गया था। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026