हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हरदोई में पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल में हुए हिंसा को लेकर कहा कि लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। बंगाल जल रहा है और वहां कि सीएम चुप हैं।
उन्होंने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। दरअसल, वक्फ संशोधन बिल को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा हुई। इस दौरान उपद्रवियां ने तोड़फोड़ के साथ पुलिस की गाड़ियों को भी फूंक दिया। वहीं, अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, बंगाल जल रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री चुप हैं। वह दंगाइयों को ‘शांतिदूत’ कहती हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं? लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इन लोगों ने दंगाइयों को दंगे करने की पूरी छूट दे रखी है। पिछले एक हफ्ते से पूरा मुर्शिदाबाद जल रहा है। लेकिन सरकार मौन है। ऐसी अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि मैं धन्यवाद दूंगा वहां के न्यायालयों को, जिन्होंने केंद्र से कह कर वहां पर सेंट्रल फोर्स की तैनाती कराई और हिंदुओं की रक्षा करने को कहा और आज वहां केंद्रीय बल तैनात है। सीएम ने कहा कि आपने वहां की पीड़ा सुनी होगी, लेकिन सभी लोग मौन हैं, कांग्रेस मौन हैं, समाजवादी पार्टी मौन है, टीएमसी मौन है, वे धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं, समर्थन कर रहे हैं बांग्लादेश के अंदर जो हुआ था, बड़ी बेशर्मी के साथ उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर उन्हें बांग्लादेश अच्छा लगता है तो उन्हें बांग्लादेश ही जाना चाहिए क्यों भारत के धरती पर बोझ बने हुए हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बीते दिनों वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की ओर से हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दंगाइयों ने एक घर में घुसकर पिता और बेटे की हत्या कर दी। पिता-पुत्र मूर्ति बनाने का काम करते थे। वहीं एक और युवकी गोलीबारी में मौत हो गई थी।
अब तक मुर्शिदाबाद की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 15 पुलिसकर्मी घायल हैं। इस हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद में बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना में भी वक्फ कानून को लेकर तनाव की स्थिति देखने को मिली है। यहां भांगर इलाके में बंगाल पुलिस से इंडियन सेक्युलर फ्रंट के कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। इस दौरान दंगाइयों ने पुलिस की एक गाड़ी और कई मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।
-साभार सहित
- लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का बड़ा सियासी दांव; ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ (SPM) गठबंधन का ऐलान, चंद्रशेखर होंगे सीएम पद के उम्मीदवार - November 12, 2026
- “अब 80-20 की नहीं बल्कि 95 बनाम 5 प्रतिशत की है लड़ाई, बीजेपी का अता-पता नहीं चलेगा…”, अखिलेश यादव का बड़ा दावा - November 12, 2026
- मुंबई में असदुद्दीन ओवैसी का तीखा सियासी वार; बोले— ‘अब्दुल’ सिर्फ पंचर बनाने के लिए नहीं, मुख्यमंत्री भी बन सकता है; औरंगजेब विवाद पर दी नसीहत - November 12, 2026