आगरा: यमुनापार के एक नवजात शिशुओं के अस्पताल में वहाँ काम करने वाले कर्मचारी ने बुधवार की सुबह के समय बाथरूम में फंदा लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थिति संभालने की कोशिश में जुट गई है।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित ए.एस हॉस्पिटल में काम करने वाले टेडी बगिया निवासी गौरव पुत्र हरेंद्र कर्मचारी ने बुधवार सुबह 5 बजे अस्पताल में बने बाथरूम में फाँसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर अन्य कर्मचारियों ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नही आई।
अनहोनी की आशंका पर डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो गौरव फंदे पर लटका हुआ था। आत्महत्या की सूचना पर अस्पताल पहुँचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को समझ नही आ रहा कि आखिर किन कारणों के चलते इतना बड़ा कदम उठाया गया।
रिपोर्ट- लवी किशोर
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026
- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए आगरा में कार्यालय से रवाना किए गए विस्तारक - October 16, 2026
- कानपुर में नकली सीमेंट बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, ACC और अंबुजा के नाम पर बेची जा रही थी घटिया सामग्री - October 16, 2026