आगरा: ड्राइवर की हड़ताल का दूसरे दिन भी असर देखने को मिला। एमजी रोड पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक बस दूसरे दिन भी दिखाई नहीं दी जिसके चलते लोकल यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा अपने ऑफिस और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लोगों ने ई-रिक्शा और ऑटो का सहारा लिया गलन भरी सर्दी में लोकल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन न होने से यात्रियों की मुश्किलें कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है।
ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने बढ़ा दिए दम:-
एमजी रोड पर लोकल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन न होने से टेंपो व ई रिक्शा चालकों ने जमकर मलाइ काटी जहां भगवान टॉकीज की 15 से ₹20 लगते थे वहां ₹25 तक वसूले गए। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन न होने से लोगों को मजबूरन ई रिक्शा और ऑटो में सफर करना पड़ा और उनके मनमुताभिक पैसे यानी किराया भी देना पड़ा।
लोगों में दिखी नाराजगी:-
लोकल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन न होने से परेशान हो रहे यात्रियों में भी आक्रोश देखने को मिला उनका कहना था कि सरकार न जाने क्यों ऐसे कानून ले आती है जिससे विवाद होता है तो वहीं कुछ लोग ऐसी स्थिति में भी अपनी मुनाफाखोरी देखने लगते हैं। ऑटो और ई रिक्शा चालकों ने हद कर दी है बसों के ना चलने पर उन्होंने निजी स्वार्थ के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026