आगरा: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पूरे देश के आम जनमानस और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए #GST2.0 लागू किए जाने पर आगरा के बोदला चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में भाजपा दीनदयाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और व्यापारी भाइयों से जनसंपर्क किया। व्यापारियों को GST की घटती दरों के बारे में विस्तार से समझाया गया और उनसे आग्रह किया गया कि वे आने वाले ग्राहकों को GST के लाभ का सीधा फायदा प्रदान करें।
GST बचत उत्सव के अंतर्गत अब दवाइयाँ, मेडिकल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और फिटनेस सुविधाएँ सहित अन्य आवश्यक वस्तुएँ किफायती होंगी। सांसद नवीन जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह निर्णय जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वस्थ भारत से विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
सांसद नवीन जैन और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर “धन्यवाद मोदी जी” के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया और सभी से आह्वान किया कि GST में हुई कटौती के संदर्भ में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।
इस अवसर पर दीनदयाल मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, महामंत्री मनोज चौहान, अनिल सारस्वत, अनिरुद्ध भदौरिया, सुषमा जैन, बाजार कमेटी अध्यक्ष राम स्वरूप लोधी, राहुल कुशवाह, पार्षद प्रवीणा राजावत, पार्षद निरंजन सिंह केन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर – पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026