आगरा:- शहर में कहीं ना कहीं हर रोज फाइनेंस कर्मियों की दबंगई एवं गुंडागर्दी का मामला सामने आता रहता है ऐसा ही कुछ मामला थाना ट्रांसयमुना टेड़ी बगिया मे सामने आया है। ई-रिक्शा एजेंसी के एजेंट पुष्पेंद्र यादव ने प्राथी के वृद्ध पिता कुबेर सिंह के साथ टेड़ी बगिया चौराहे पर 26 जुलाई की शाम 6 बजे मारपीट कर दी थी। मारपीट करने के थोड़ी देर बाद पुष्पेंद्र यादव ने कॉल करके बुजुर्ग को धमकाया।
धमकी के बाद बुजुर्ग कोमा में चले गए। इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आज 4 अगस्त की सुबह 5:30 बजे कुबेर सिंह ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने पर जाकर हंगामा काटना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने ई-रिक्शा एजेंसी के एजेंट पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ मारपीट और धमकाने के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्टर- लवी किशोर
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026