आगरा: होली पर्व के दिन से ही तापमान चढ़ने लगा है। सूर्य देवता की तपिश लोगों को अब झुलसाने लगी है। इस भीषण गर्मी का असर पर्यटकों पर भी देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के चलते ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहे पर्यटकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ताजमहल भ्रमण के दौरान महाराष्ट्र की पर्यटक बच्ची चोटिल हो गई जबकि बंगाल के एक 67 वर्षीय पर्यटक बेहोश हो गए। दोनों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए सुशांत अशोक कांबले की 10 वर्षीय बेटी सेंट्रल टैंक पर पैर फिसलने से चोटिल हो गई। सेंट्रल टैंक से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी ठोड़ी में चोट लग गई। सुशांत कांबले इससे घबरा गए। सेंट्रल टैंक पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया। डिस्पेंसरी में बच्ची को प्राथमिक चिकित्सा दिया गया।
भीषण गर्मी के बावजूद ताज के दीवानों की भीड़ कम नहीं हो रही है। ताजमहल भ्रमण के दौरान तेज धूप और भीषण गर्मी से पश्चिम बंगाल के पर्यटक कलिपद दास बेहोश हो गए। पर्यटक के बेहोश होने पर सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुँचे। उनके चेहरे पर पानी छिड़का और होश में आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया पर्यटक को प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
- आगरा जनकपुरी महोत्सव 2026: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति ने पुलिस आयुक्त से की भेंट, भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा - July 31, 2026
- Agra News: ‘संवेदना एक प्रयास’ संस्था ने 330 जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म व स्टेशनरी, इस्कॉन के सहयोग से शुरू हुआ मिड-डे मील - July 31, 2026
- आगरा में गुरु-शिष्य परंपरा का होगा भव्य अभिनंदन: आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ़ यूपी 4 अगस्त को आयोजित करेगा ‘गुरु शिल्पी सम्मान समारोह’ - July 31, 2026