फतेहाबाद। बुलेरो पिकअप से सरसों के तेल और रिफ़ाइंड के कार्टून लेकर कन्नौज और बिल्हौर के लिए निकले हरे कृष्णा एजेंसी के ड्राइवर के चार दिन बाद भी गंतव्य तक न पहुंचने पर एजेंसी मालिक द्वारा लिखाई रिपोर्ट के आधार पर थाना फतेहाबाद पुलिस ने माल सहित एक अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से माल भी बरामद कर लिया है। हालांकि नामजद आरोपी बुलेरो चालक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
थाना पुलिस ने बताया कि एजेंसी मालिक अनूप गुप्ता ने 14 जनवरी को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके यहां कार्यरत ड्राइवर 11 जनवरी को माल लेकर निकला था और गंतव्य तक नहीं पहुंचा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तहसील रोड पर स्थित एक खाली प्लाट से अर्जित चौहान पुत्र शिव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से 97 कार्टन सरसों के तेल के और 28 टिन कब्जे में ले लिए। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भोले सिंह की तलाश की जा रही है।
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026