आगरा। शिक्षा जगत में उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिए सेंट एंड्रयूज ग्रुप के सीएमडी डॉ. गिरधर शर्मा को ‘नेशनल लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंडिया जीनियस अवार्ड्स 2025 के अंतर्गत प्रदान किया गया।
यह आयोजन प्रयास स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित इंडिया जीनियस अवार्ड सेरेमनी में हुआ, जहाँ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान ने डॉ. शर्मा को अवार्ड प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा को न केवल उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सराहा गया, बल्कि विद्यालय को राज्य का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों की भी सराहना की गई। इस उपलब्धि से न केवल संस्था की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत हुआ है।
विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026