आगरा: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आज से पूरे देश में GST2.0 लागू होने पर आगरा के कमलानगर स्थित मैन मार्केट में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापारी भाइयों और दुकानदारों को जाकर घटती हुई GST दरों की विस्तृत जानकारी दी गई और उनसे आग्रह किया गया कि वे ग्राहकों को GST 2.0 का लाभ सीधा प्रदान करें।
GST बचत उत्सव के अंतर्गत अब दवाइयाँ, मेडिकल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा और फिटनेस सुविधाएँ पहले से अधिक किफायती होंगी। केंद्र सरकार का यह कदम जनता को सस्ती व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ ही स्वस्थ भारत से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।
इसी क्रम में सांसद नवीन जैन व दुकानदारों ने “धन्यवाद मोदी जी” के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि “GST 2.0 देश की आर्थिक प्रगति में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को इसका लाभ मिलेगा। विशेषकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कर दरें कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सस्ती दवाइयाँ व बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का यह निर्णय सबका साथ, सबका विकास की दिशा में बड़ा कदम है।”
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष टी. एन. अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, सीए दीपिका मित्तल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026