आगरा। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल निर्देशन में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। अभियान में राजस्व विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स शामिल रही।
प्रशासन द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर कुल 235 वाहनों की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 4 वाहनों को विभिन्न थानों और चौकियों में अवरुद्ध/जब्त किया गया। इसके अलावा 3 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने, बिना नंबर प्लेट या धुंधली नंबर प्लेट के चलते कुल 11 वाहनों पर चालान किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर 2 वाहनों को सीज़ किया गया।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु यह विशेष अभियान लगातार जारी है। प्रशासन का कहना है कि नियमों के विरुद्ध संचालन करने वाले वाहनों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026