आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग पर नौरंगी घाट पुल फिरोजाबाद सीमा के पास सुनसान इलाके में स्थित पुलिस सहायता केंद्र का सोमवार की शाम को पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेंद्र मीणा द्वारा उद्घाटन किया गया।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा नए कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित पुलिस सहायता केंद्र का लोकार्पण करने पर पुलिस उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि इस सुनसान मार्ग पर पुलिस सहायता केंद्र से लोगों को पूरी सहायता मिलेगी एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से इस मार्ग से गुजरने संदिग्ध व्यक्ति वाहन पर पूरी तरह से नजर रखी जा सकेगी।
ऐसी स्थिति में कोई भी अपराध करके भागता है तो सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो जाएगा। और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी होगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान एसीपी बाह रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्टर: नीरज परिहार
- आगरा में आस्था और परंपरा का महाकुंभ: 100 साल पुरानी परंपरा के साथ शुरू होगा श्री कृष्ण लीला महोत्सव 2026; भीष्म प्रतिज्ञा और प्रह्लाद चरित्र समेत तीन नई लीलाएं बनेंगी आकर्षण का केंद्र - September 24, 2026
- ’चुनाव प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश के साथ गद्दारी’: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इलेक्शन कमिश्नर पर मुकदमा चलाने की मांग की - September 24, 2026
- अमरोहा गैंगरेप मामले पर अखिलेश यादव बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट - September 24, 2026