आगरा: थाना खेड़ा राठौर के ग्राम नंदगवां में शुक्रवार की सुबह घर के बरामदे में दंपत्ति के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृत सुरजीत की शादी चार साल पहले राधा से हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो बरामदे में दोनों के शव लटके देखकर चीख-पुकार मच गई।
दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, परिवार के लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
थाना प्रभारी खेड़ा राठौर रोहताश सिंह के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि सुरजीत की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। सुरजीत काफी कम बोलता था। यह भी पता चला कि सुरजीत कुछ दिनों से परेशान था। उसने अपने दोस्त से कहा था कि उसे कुछ अच्छा नहीं लगा रहा।
- आगरा में सत्यकाम ट्रस्ट फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार समेत 8 पर मुकदमा दर्ज - February 15, 2026
- यमुना की सुध कौन लेगा? आगरा में ‘यमुना भक्ति दिवस’ पर उठी बैराज निर्माण की मांग - February 15, 2026
- बाबू जगजीवन राम की विरासत पर उपेक्षा के सवाल: आगरा में बिहार के राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन - February 15, 2026