आगरा: थाना खेड़ा राठौर के ग्राम नंदगवां में शुक्रवार की सुबह घर के बरामदे में दंपत्ति के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस को परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृत सुरजीत की शादी चार साल पहले राधा से हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो बरामदे में दोनों के शव लटके देखकर चीख-पुकार मच गई।
दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, परिवार के लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
थाना प्रभारी खेड़ा राठौर रोहताश सिंह के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि सुरजीत की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी विवाद के बाद छोड़कर चली गई थी। सुरजीत काफी कम बोलता था। यह भी पता चला कि सुरजीत कुछ दिनों से परेशान था। उसने अपने दोस्त से कहा था कि उसे कुछ अच्छा नहीं लगा रहा।
- आगरा में शर्मनाक मामला: खुद को फौजी बताकर युवती से बनाए संबंध, फिर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर तुड़वाया रिश्ता - August 6, 2026
- मायावती ने दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: कहा— ‘वे मुझे अपनी सगी बहन मानते थे, राजनीति में कभी धोखा नहीं दिया’ - August 6, 2026
- प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: लगातार बारिश से मकान की छत भरभराकर गिरी, एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत - August 6, 2026