आगरा। एक बेटी की हरकतों से आजिज पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। अपनी मर्जी से शादी करने वाली बेटी मथुरा में शिक्षिका है। अब उसे पिता की प्रॊपर्टी में से हिस्सा चाहिए और इसे पाने के लिए वह आए दिन पिता के घर पर आकर पत्थरबाजी कर रही है। यह सिलसिला करीब दो महीनों से चल रहा है। इस महिला की ये हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो चुकी है।
मामला थाना जगदीशपुरा गढ़ी भदौरिया का है। यहां रहने वाले देवी सिंह ने 4 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुरेखा पिछले कई महीनों से पत्थर फेंक रही है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी उसने पुलिस को दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी और वह मथुरा में शिक्षिका है।
पिता का आरोप है कि उनकी बेटी सुरेखा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ भी नहीं रह रही है। स्कूल में भी उसके खिलाफ कई शिकायतें हो चुकी हैं। वह अचानक घर आती है और पत्थर फेंककर भाग जाती है।
थाना पुलिस ने बताया कि देवी सिंह के परिवार में विवाद चल रहा है। माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। बेटी सुरेखा संपत्ति में हिस्सा मांगती है। मगर वह कहां रहती है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। देवी सिंह जल संस्थान से रिटायर्ड हैं। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026