आगरा । थाना लोहामंडी क्षेत्र में एक डांस टीचर द्वारा नाबालिग लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए थे, जिन्हें वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। मामले में किशोरी के परिजनों ने शुक्रवार को थाना लोहामण्डी में केस दर्ज कराया था।
बताया गया है कि किशोरी की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह विगत अप्रैल माह में डांस क्लास चलाने वाले विनोद उर्फ बिट्टू के पास डांस सीखने गई थी। जहां उसने किशोरी को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो व फोटो खींचकर भी किशोरी को दिखाई और धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा। इसके बाद आरोपी युवक ने कई बार डरा धमकाकर गलत काम किया।
किशोरी पर आरोपी ने साथ रहने और शादी करने का भी दबाव बनाया। इस बात पर आरोपी विनोद उर्फ बिट्टू एवं उसके जानने वालों ने किशोरी के भाई के साथ मारपीट भी की। किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी को डरा धमकाकर दीवानी न्यायालय भी ले गया जहां कागजों पर उससे शादी के लिए अंगूठा लगवाया।
विनोद उर्फ बिट्टू कई दिनों से लगातार जब वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा तो किशोरी ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों की तहरीर पर पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बिट्ट को मदिया कटरा से गिरफ्तार किया गया।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026