आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक कारोबारी से साइबर अपराधियों ने कारोबारी से 4.93 करोड़ से अधिक की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कटरा वजीर खां के मधुर जैन ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि फरवरी माह में उनके व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाली ने खुद का नाम सिमरन खन्ना बताया। खुद को क्रिप्टो निवेश विशेषज्ञ के रूप में प्रस्तुत करते हुए बातों में फंसाया।
उन्हें क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर कम समय में निवेश से कई गुना मुनाफा का लालच दिया गया। एम काइनेक्स नाम की एप डाउनलोड कर उसमें खाता बनवा दिया। उसके प्रभाव में आकर उन्होंने पहली बार 50 हजार रुपये का निवेश किया। 4900 रुपये का मुनाफा हुआ और रकम की निकासी भी आसानी से हो गई।
इसके बाद उस महिला सिमरन ने अधिक मुनाफा का लालच देकर 50 लाख रुपये का निवेश करने को कहा। उन्होंने निवेश कर दिया। इस बार रकम की निकासी नहीं हुई। शातिरों ने रकम निकालने के लिए पहले और निवेश करने को कहा। दो माह तक नए-नए टास्क देते रहे। निवेश की रकम 4,93,90,854 रुपये पहुंच गई। इसके बाद भी शातिर निकासी पर रोक बताकर और निवेश की बात करने लगे। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ।
साइबर सेल के इंस्पेक्टर समय सिंह ने मीडिया से कहा कि कारोबारी की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई है, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। सर्विलांस और अन्य माध्यम से आरोपितों की तलाश की जा रही है।
- आगरा में अघोरी होली का अद्भुत नजारा: भाविप नवज्योति शाखा के होली महोत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास - March 17, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से 3 नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी - March 17, 2026
- आगरा में पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने की साजिश, फेसबुक-व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो वायरल करके छवि बिगाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज - March 17, 2026