आगरा: मॉल रोड पर फूल सैयद चौराहे के पास नगर निगम द्वारा रखे गए राम मंदिर मॉडल को सेना द्वारा तिरपाल से ढक दिए जाने के बाद हिन्दू महासभा ने इसे गैर विवादित स्थल पर रखे जाने की मांग की है। महासभा ने अपनी इस मांग के साथ मंगलवार को मॉडल की आरती उतारी। साथ ही कहा कि विवाद खत्म न होने तक हर शाम यहां आरती उतारी जाएगी।
यह जानकारी हिंदू महासभा के संजय जाट ने दी। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने यहां शाम को आरती उतारी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मॉडल जब तक इस तिरपाल से मुक्त नहीं होगा, रोजाना शाम सात बजे रामज्योत दीप प्रज्ज्वलित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अयोध्या में भी राम मंदिर का निर्माण होने से पहले कई वर्षों तक रामलला को तम्बू में रहना पड़ा था। अब आगरा में राम मंदिर मॉडल को तिरपाल में बंद देखकर अयोध्या की याद ताजा हो गई। महासभा के कार्यकर्ता यहां तब तक आरती करेंगे जब तक इस मंदिर मॉडल को तंबू से निकालकर गैरविवादित स्थल पर स्थापित नहीं किया जाता।
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026