मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव के भतीजे की हत्या के मामले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पीड़ित भय से कांपते हुए अपने साथ घटी घटना बयां कर रहा है। हालांकि पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी मंगलवार को एएसपी राहुल मिठास ने दी है। उन्होंने बताया कि पीटने में इस्तेमाल डंडा और पाइप बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामला घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मऊआहार कल्होर का है। गांव निवासी राघवेंद्र की हत्या हुई है। कुरावली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी उसकी रिश्तेदार बिंदू देवी ने अपने घर रुपये के लेनदेन की बात करने के लिए बुलाया था। वहां राघवेंद्र (23) को बंधक बनाकर डंडा और लोहे के पाइप से पीटा। मरणासन्न हालत में जीटी रोड के पास फेंककर भाग गए।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसमें उसकी पुत्री केशर, भूरे उर्फ सारनाथ निवासी नगला खेड़ा कुरावली और अंकुर शाक्य निवासी गांव जिरौली थाना बिछवां शामिल थे। फिरोजाबाद से आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद कुरावली थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। देर रात दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों बिंदू देवी, केशर, भूरे उर्फ सारनाथ और अंकुर को महादेवा कट से गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो में बताई पूरी घटना
बताया गया कि राघवेंद्र का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उसने पूरी घटना बताई है। यह पुलिस के लिए एक मजबूत आधार है। रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर उसे घर बुलाया गया। उसकी पिटाई की। इलाज के लिए ले जाते समय राघवेंद्र की मौत हो गई। दादा रघुवीर सिंह ने कुरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों ने पूछताछ में राघवेंद्र को बेरहमी से पीटने का अपराध कबूल किया है।
-एजेंसी
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे के बाद योगी सरकार का बड़ा कदम: अब प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर एंट्री पॉइंट पर ही होगी फिटनेस और चालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट… - November 10, 2026
- यूपी में ‘SIR’ के आंकड़ों पर छिड़ी सियासी जंग; सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तंज, बोले— ‘अब तुममें और हममें कोई फर्क नहीं बचा’ - November 10, 2026
- ताजनगरी नहीं, मंदिरों और शिव की नगरी है आगरा.. बल्केश्वर नाथ को समर्पित की गई साहित्यसेवी आदर्श नंदन गुप्ता की पुस्तक ‘आगरा के मंदिर’; संतों ने की सराहना - November 10, 2026