आगरा में थाना शाहगंज क्षेत्र टाटा गेट पर रात 3 बजे करीब सड़क हादसा हो गया। जयपुर से आगरा की ओर आ रही कार और दो बस पेड़ से जा टकराई। हादसे की वजह सड़क पर रखा हुआ पेड़ बताया जा रहा है। इस हादसे में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस, कार और पेड़ को क्रेन से हटाया जा रहा है
कार चालक ने बताया कि वो खाटू श्याम से घर जा रहे थे। सामने से आ रही गाड़ियों की तेज लाइट के कारण उन्हें पेड़ नहीं दिखा। जिससे कार सड़क पर रखे पेड़ से जा टकराई। कार चालक ने हादसे का जिम्मेदार वन विभाग को बताया है। उन्होंने कहा कि अगर पेड़ सड़क पर नहीं होता तो ये हादसा नहीं होता।
बस चालक नसरुद्दीन ने बताया कि वो जयपुर से आगरा की ओर आ रहे थे। क्रेटा बस के आगे चल रही थी। जैसे ही कार पेड़ से टकराई, उसे बचाने के प्रयास में बस को पेड़ पर चढ़ाना पड़ा। पास में पृथ्वीनाथ चौकी है। सूचना पर पुलिस आ गई। जिस तरफ पुलिस कर्मी खड़े थे, उसी तरफ रॉन्ग साइड पर दूसरी बस जा टकराई। जिसकी चपेट में तीन पुलिस कर्मी आ गए
हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनमें से मोहित यादव और रोहित यादव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, और रास्ते को साफ किया जा रहा है
- भारतीय संस्कृति व सनातन संस्कारों के कायल हुए इटली के मेहमान: आगरा में इटालियन जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाज के साथ रचाया हिंदू विवाह - November 4, 2026
- सेवा के 18 वर्ष पूरे होने पर ‘हेल्प आगरा’ की अनूठी सौगात: मोती कटरा भवन में लॉन्च हुई नई वेबसाइट, जरूरतमंदों को मिलेगी राहत - November 4, 2026
- आगरा की शारदा यूनिवर्सिटी में ‘सनातन शंखनाद 2026’ की धूम: ‘रहस्य बैंड’ की भजन क्लबिंग पर जमकर झूमे युवा - November 4, 2026