आगरा: जमीनी विवाद को लेकर खून के रिश्ते भी तार तार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में सामने आया दो महिलाएं खून से लथपत अवस्था में आगरा के जिला अस्पताल पहुंची थी। चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार करने के साथ मेडिकल भी किया। जब उनसे बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली तो एक पीड़िता ने बताया कि उसकी जेठ ने उसके साथ मारपीट की है। लाठी डंडों से उसे बेरहमी से मारा पीटा गया जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई है।
पीड़िता ने बताया कि वह फतेहाबाद थाना क्षेत्र के छतैया पुरा की रहने वाली है। उसका पति बाहर काम करता है और वह अपनी बूढ़ी सास के साथ यहां रहती है। सुबह के समय पति काम के लिए जा रहे थे तभी जेठ पोप सिंह और उसके परिवार ने उनके साथ गाली गलौज देना शुरू कर दिया। पति ने विरोध किया तो उसकी गर्दन पकड़ ली और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जब उसे बचाने वह और उसकी सास पहुंची तो दबंग जेठ ने उसे भी दबोच लिया।
पीड़िता ने बताया कि सभी ने मिलकर लाठी डंडों से उस पर प्रहार करना शुरू कर दिया। उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई। पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। पति अक्सर काम की सिलसिले से बाहर रहते हैं और उनकी गैर मौजूदगी में उनकी बूढ़ी सास और उसके साथ दबंग जेठ मारपीट की घटना को अंजाम देता रहता है। दबंग जेठ ने उनके घर के आसपास की जमीन खरीद ली है। जैसे ही वह अपने घर से निकलते हैं तो जेठ अपनी जमीन बता कर उन्हें वहां से निकलने नहीं देता है। इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने घर के रास्ते के लिए पंचायत करने का भी प्रयास किया लेकिन दबंग ने उससे पहले ही उनके ऊपर पत्थर कर दिया और पंचायत के लिए आए उसके परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उनकी जान माल की रक्षा करें और उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए रास्ता दिलवाये।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026