आगरा: थाना न्यू आगरा क्षेत्र में स्थित रामवेद अस्पताल के स्टाफ पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि नवजात की मौत हो जाने पर नाराजगी जता रहे परिजनों को अस्पताल कर्मियों द्वारा पीट दिया गया। बताया गया है कि नवजात का पिता भाजपा कार्यकर्ता है।
मारपीट की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान पहुंचे चौकी प्रभारी से भी कार्यकर्ताओं की तड़का- भड़की हो गई और नाराज सभी कार्यकर्ता न्यू आगरा थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
क्षेत्रीय पार्षद मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं के धरने की जानकारी होने पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर पहुंच गए। मनोज ने बताया कि विशाल नामक भाजपा कार्यकर्ता के नवजात शिशु की मौत पर नाराजगी जताई गई तो विशाल और उसके भाई को पीटा गया।
रात्रि साढ़े दस बजे तक थाने पर भाजपाइयों का हंगामा और नारेबाजी जारी थी। नाराज कार्यकर्ता न्यू आगरा स्थित रामवेद अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भाजपा कार्यकर्ता और उसके परिजनों के साथ मारपीट व अभद्रता की।
पार्षद ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत जारी है। उचित कार्रवाई की दिशा में प्रयास जारी हैं।
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026