आगरा: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेता और बिल्डर रमेश वर्मा की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा आगरा-दिल्ली हाईवे पर होडल टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां उनकी कार एक खड़े ट्रोला में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में रमेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वे 57 वर्ष के थे।
रमेश वर्मा बीते दिन दिल्ली में अपने भाई के हार्ट ऑपरेशन के बाद आगरा लौट रहे थे। वे अपनी गाड़ी खुद ही चला रहे थे और मौसम खराब होने की वजह से यमुना एक्सप्रेसवे के बजाय हाईवे से यात्रा कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे होडल टोल प्लाजा के पास उनकी कार एक खड़े ट्रोला से टकरा गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद टोल प्लाजा के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्हें गंभीर स्थिति में कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाजपा में सक्रियता और राजनीति में योगदान
रमेश वर्मा का भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पण अडिग था। उन्होंने विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और बाद में भाजपा युवा मोर्चा में महानगर महामंत्री, वघु उद्योग प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष, और आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे पार्टी के किसी भी चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।
बिल्डर के रूप में भी जाने जाते थे रमेश वर्मा
रमेश वर्मा केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि व्यवसायिक रूप से भी जाने जाते थे। वे चांदी के कारोबार और बिल्डर के रूप में भी सक्रिय थे। उन्होंने आवास विकास कालोनी में कई प्रोजेक्ट्स किए थे।
परिवार में मचा कोहराम
रमेश वर्मा के निधन की खबर जैसे ही उनके परिवार को मिली, पूरा परिवार शोक में डूब गया। हरियाणा पुलिस ने उनके परिवार को मोबाइल के जरिए हादसे की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंपा जाएगा।
उनकी मौत से भाजपा और आगरा के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। रमेश वर्मा को उनके समर्पण और मेहनत के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 जुलाई को देशभर में 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ होगा महा-अभियान, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग - July 25, 2026
- Agra News: ई-वाहन टैगिंग व्यवस्था वापस लेने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन - July 25, 2026
- Agra News: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह का भव्य स्वागत, सेनेटरी सुपरवाइजरों ने समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन - July 25, 2026