आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो बदमाशों ने चलते रास्ते एक महिला के कानों से कुंडल खींचकर लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जी ब्लॉक फेस-2 निवासी शकुंतला दोपहर में घर से बाजार जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह सी ब्लॉक स्थित सैयद कट के पास पहुंचीं, एक बाइक सवार युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान पीछे से आए एक अन्य युवक ने झपट्टा मारते हुए उनके कानों से दोनों कुंडल नोच लिए और साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
घटना के बाद घबराई महिला किसी तरह घर पहुंचीं और अपने पुत्र को लूट की जानकारी दी। बेटा तुरंत ट्रांस यमुना चौकी पुलिस के पास पहुंचा और सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज में दिख रहे बदमाश इलाके से परिचित लग रहे हैं और जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
- आगरा में जीएसटी का बड़ा खेल: 2.23 करोड़ के बोगस ITC घोटाले का खुलासा, फर्जी फर्म बनाकर की करोड़ों की धोखाधड़ी - July 18, 2026
- Agra News: खैरागढ़ में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, दो भाइयों के परिवारों में चले लाठी-डंडे, कई घायल - July 18, 2026
- आगरा में भाजपा नेता के गंभीर आरोप, बोले— ‘माफियाओं के डर से गांव छोड़ने को मजबूर हैं लोग, मुझे और परिवार को मिल रही धमकियां’ - July 18, 2026