आगरा: यहां वायुसेना स्टेशन के निकट आज शुक्रवार की सुबह पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। ये देख किसानों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलपुरा के ड्रॉपिंग जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया, जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सफेद चादर में ‘गुम’ हुआ सातवां अजूबा, घने कोहरे ने छिपाई ताजमहल की खूबसूरती, सैलानी हुए मायूस - February 4, 2026
- अगले दो महीने पाबंदियों के घेरे में आगरा: 31 मार्च तक निषेधाज्ञा जारी, बिना अनुमति जुलूस और लाउडस्पीकर पर रोक - February 4, 2026
- आगरा में 22 फरवरी को ‘न्याय और सेवा’ का महाकुंभ: किरावली में प्री-मेगा शिविर के जरिए सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी - February 4, 2026