आगरा:- जगनपुर में आबादी के बीच खाली स्थान पर बाबा साहब की प्रतिमा लगी हुई है। क्षेत्रीय लोगो ने सुबह के समय जब मूर्ति पर हुए प्रहार के निशान देखे तो उनमें आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय पार्षद मनोज सिंह भी मौके पर पहुँच गए। क्षेत्रीय लोगो मे भारी आक्रोश था। उनकी माँग थी कि प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने वाली की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए। जिस किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है उसमें माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है।
पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से नई प्रतिमा जल्द लगवाने का आश्वासन दिया है। घटना के पीछे जो भी दोषी है उनकी जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक स्थिति सामान्य है।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026