आगरा: शाहगंज क्षेत्र में होने जा रहे जनकपुरी महोत्सव के मुख्य जनक महल स्थल कोठी मीना बाजार के सामने स्थित घरों में काले झंडे लगा दिए गए हैं। इन घरों में रहने वालों ने विकास कार्यों में भेदभाव और लापरवाही का आरोप लगाया है।
यहां रहने वाले अशोक शर्मा, श्रवण सक्सेना, श्याम सुंदर शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, संदीप बंसल का कहना है कि लाड़ली कटरा कोठी मीना बाजार मैदान के ठीक सामने है। यहां अब तक एक लाइट भी नहीं लगी है। गलियां खोद दी गई हैं। हमारी शिकायतों की सुनवाई ही नहीं हो रही है।
दूसरी ओर कोठी मीना बाजार मैदान से पृथ्वीनाथ फाटक दूर है। रूई की मंडी भी दूर है। इसके बावजूद वहां गलियां बन रही हैं। लाइटें लग रही हैं, निर्माण और मरम्मत कार्य हो रहे हैं। लोग नगर निगम की इस लापरवाही और भेदभाव से नाराज हैं।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व दिन पहले मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया था। उन्होंने बताया था कि छह करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026
- आगरा में गूंजी अमन की दुआ: “विश्व पटल पर कायम हो शांति”, जंग की समाप्ति के लिए मासूमों ने भी उठाए हाथ - March 29, 2026