आगरा। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों की याद में शुक्रवार को बसपा पार्षद दल ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस मौके पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की गई।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए गहरा सदमा है और दुख की इस घड़ी में बसपा का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों को हिम्मत और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस शोक सभा में बसपा पार्षद दल के नेता डॉ. यशपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुनील शर्मा, सोहेल कुरैशी, रेखा भास्कर, कप्तान सिंह, चौधरी राधेलाल, नवाब सिंह मौर्य, इमराना अब्बास, मनोज सोनी, राजीव सिंह एडवोकेट, बेबी प्रवीण, किशन भास्कर, प्रीति भारती समेत अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे।
सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026