आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। रादा-कृष्ण के जयकारों संग महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी खूब गूंजे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्रबंधुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माते पर चंदन लगाकर व पटका पहनाकर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, उद्घाटनकर्ता रंजना बंसल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलिक कर किया गया।
वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य ने बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे…, श्याम ए सखी रे मोर बनके…, गजब कर गई हाय ब्रज की राधा… जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई। महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। सुरेश चंद गोयल ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े और समाज सेवा में अग्रणी रहें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, उपमहामंत्री कुलवन्त मित्तल, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, डॉ. मंजु बंसल, वीरेन्द्र कुमार गोयल, अनिल अग्रवाल, सुभाष चंद्र गर्ग, बृजेश अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, डॉ. संतकुमार मंगल, अशोक कुमार गोयल, गोपाल, गजेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चंद अग्रवाल, फूलचंद बंसल, बीएन अग्रवाल, उमेश गोयल, अनीता अग्रवाल, देबेन्द्र बंसल, हेमलता अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- चुनाव आयोग में कथित आंतरिक मतभेद और विवाद पर सियासी घमासान: राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला, पूर्व CEC ओपी रावत ने उठाए गंभीर सवाल - September 23, 2026
- पापा के ‘दीना-मामा’ का आखिरी भोजन और आखिरी सफर - September 23, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल: ईशान आनंद बनाए गए पार्टी के नए राष्ट्रीय संयोजक - September 23, 2026