आगरा: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जायेगी। एक कंटेनर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार दो युवकों को बाइक सहित घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान दोनों युवक बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे। लेकिन ड्राइवर ने कंटेनर रोकने की जगह उसकी स्पीड बढ़ा दी तो वही एक बाइक सवार भी चिल्लाते हुए कंटेनर के चालक को कंटेनर को रोकने के लिए कह रहा है लेकिन वह कंटेनर को रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा देता है। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना का कंटेनर के पीछे चल रहे एक युवक ने वीडियो बना लिया। थोड़ी देर बाद उस युवक ने वीडियो पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना रविवार देर रात की है।
https://www.youtube.com/watch?v=5X70qSRFpBE
पूरी घटना आगरा के वाटर वर्क्स से रामबाग फ्लाई ओवर की है। बाइक पर नुनिहाई में रहने वाले जाकिर और रब्बी जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार से आये कंटेनर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में बाइक और बाइक सवार कंटेनर के आगे वाले हिस्से में फंस जाते हैं। इससे कंटेनर ड्राइवर हड़बड़ा जाता है। वह कंटेनर रोकने की जगह उसकी रफ्तार को बढ़ा देता है। करीब 300 मीटर तक बाइक और बाइक सवार कंटेनर के साथ घिसटते हुए चले जाते हैं।
यह घटना पीछे चल रही एक बाइक सवारी युवक ने देखी और उसने अपनी बाइक की रफ्तार बधाई और कंटेनर चालक को कंटेनर रोकने के लिए कहा लेकिन उसने कंटेनर रोक नहीं बल्कि उसकी स्पीड और बढ़ा दी। इस वीडियो में दिख रहा है कि युवक बाइक के साथ सड़क पर घिसट रहे हैं। बाइक से चिंगारी निकल रही है। दोनों युवक बचाओ-बचाओ चीख रहे हैं। इस बीच बाइक सवार एक युवक ने कंटेनर के आगे लगी प्लेट को पकड़ लिया। वो उसके ऊपर चढ़ गया। इसके बाद साइड में चल रहा बाइक सवार जो कंटेनर को रोकने के लिए आवाज लगा रहा था उसने अपनी बाइक कंटेनर को ओवरटेक कर उसके आगे लगा दी जिसके बाद कंटेनर चालक ने कंटेनर रोका।
कंटेनर रुकते ही मौके पर मौजूद लोगों ने कंटेनर चालक को नीचे उतार लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर छत्ता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों और चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026