आगरा: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पुलिस ने झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाली बालिकाओं का कन्या पूजन कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सदर तहसील के सामने झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले परिवार लोगों के मकान दुकान पर नींबू मिर्च बांधकर नजर उतारने का काम करते हैं। बच्चे भिक्षावृत्ति करते हैं। इनमें से कुछ बच्चे पढ़ाई लिखाई कर रहे हैं।
इन बच्चों ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस के मार्गदर्शन में पुलिस के साथ कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। मानव तस्करी निरोधक थाना प्रभारी हेमलता ने बालिकाओं को तिलक लगाकर चुनरी उढ़ाई और उनको अपने हाथ से भोजन कराया। मिठाई खिलाई।
समुदाय के बच्चों में शेर अली खान दानिश और राशिद ने कन्याओं के परात में पैर धोए और उनका पूजन किया। थाना प्रभारी ने बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और आत्मसम्मान के साथ जीने की लिए प्रेरित किया। कहा कि ऐसे बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।
चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस ने कहा की झुग्गी झोपड़ियां में रहने वाले बच्चों का पुलिस के प्रति भय निकालना जरूरी है। समय-समय पर इन बच्चों का पुलिस के साथ संवाद कराया जाएगा। यह बच्चे समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। धीरे-धीरे समाज की परंपराओं को भी अपना रहे हैं। समाज को भी इन्हें खुले मन से स्वीकार करना चाहिए।
थाना प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल चालक प्रवीण कुमार, कांस्टेबल विवेक बालियां एवं विष्णु आदि मौजूद रहे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026