आगरा: सिकंदरा में रेलवे ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार शाम को एक युवक ने युवती को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या का प्रयास किया। युवती ट्रेन से टकराकर घायल हो गई। घटना के बाद युवक भागने लगे। उसे लोगों ने पीछाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लोग उसे पीटते हुए थाने ले आए। बाद में पुलिस ने उसे बचाया। युवती को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं आरोपी को भी अस्पताल भेजा गया। युवती के साथ घटना के पीछे क्या वजह है? यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस युवती के ठीक होने का इंतजार कर रही है।
मूलतः सहपऊ, हाथरस की रहने वाली अन्नू सेक्टर 14 में परिवार सहित रहती हैं। वह 5 बहन और 1 भाई हैं। पिता प्रेमपाल कपड़े सिलने का काम करते हैं। अन्नू खुद घरों में काम करने जाती हैं। दोपहर में 1 बजे काम पर गई थीं। शाम तकरीबन 5 बजे पैदल घर की तरफ आ रही थीं। सेक्टों 14 की तरफ रेलवे लाइन के किनारे चल रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवती के पीछे एक युवक चल रहा था। रेलवे लाइन पर पहले रानामंडी की तरफ से मालगाड़ी आई। युबती रेलवे लाइन से दूर हो गई। बाद में एक और ट्रेन आ गई। तभी पीछे चल रहा युवक तेजी से अन्नू की तरफ आया। उसने हाथ पकड़कर अन्नू को ट्रेन के आगे फेंक दिया। वह ट्रेन की टक्कर से घायल हो गई। उसके सिर, हाथ और कमर में चोट लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
घटना के बाद युवक भागने लगा। यह देखकर आसपास खड़े लोग दौड़ पड़े। आरोपी युवक भागते हुए कारगिल तिराहे के पास पहुंच गया। मगर, लोग भी पीछे आ रहे थे। उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को थाने ले गए। पिटाई से उसके चोट लगी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवती को भी परिजन को जानकारी के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है। वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी। इलाज कराया जा रहा है। आरोपी भोगीपुरा, शाहगंज निवासी सोहिल है। पूछताछ में बताया कि वह नोएडा में काम करता है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रहा है। उसने युवती को क्यों धक्का दिया। इसका पता किया जा रहा है। परिजन की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि युवक युवती को परेशान कर रहा था। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि एक प्रत्यक्षदर्शी सामने आया है। वह बोदला का रहने वाला है। वह ऑटो चालक है। उसने बताया कि वह आटो लेकर रेलवे लाइन के पास खड़ा था। तभी युवक ने युवती को धक्का दिया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। उसने शोर मचाया था। इस पर लोग जुट गए थे। आरोपी युबक अकेला ही था। पुलिस आटो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
साभार सहित
- प्रेम में स्वार्थ नहीं और समर्पण में कोई शर्त नहीं: कमला नगर में स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से गूंजा श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग - August 19, 2026
- वैवाहिक सीजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत करने की मांग: वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपर पुलिस आयुक्त को सौंपा मांग पत्र - August 19, 2026
- ट्रांस यमुना जैन मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महा-महोत्सव: अर्पित किए गए 108 विशेष निर्वाण लाडू - August 19, 2026