Agra News: ADA का बड़ा तोहफा, अटलपुरम् टाउनशिप फेज-3 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

स्थानीय समाचार

आगरा: ग्वालियर रोड पर घर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) एक शानदार अवसर लेकर आया है। प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजना ‘अटलपुरम् टाउनशिप’ के फेज-3 (सेक्टर-8) में आवासीय भूखंडों के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस प्रक्रिया का आधिकारिक शुभारंभ मंडलायुक्त सभागार में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह और एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मौली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस टाउनशिप को आधुनिक सुविधाओं से लैस और सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

जल्द शुरू होगा विकास कार्य

प्राधिकरण के अनुसार, अधिग्रहीत भूमि पर सड़कों का निर्माण, बाउंड्रीवाल और अन्य आंतरिक विकास कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएंगे। अधिकारियों का लक्ष्य है कि आवंटियों को जल्द से जल्द विकसित प्लॉट सौंपे जा सकें। ग्वालियर रोड पर स्थित इस टाउनशिप के फेज-3 के खुलते ही शहर के रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Dr. Bhanu Pratap Singh