आगरा: एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने सफलता न मिलते देख मंगलवार की शाम युवती पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। युवती के चीखने-चिल्लाने पर लोग आ गए। इस मामले में युवती की ओर से थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
युवती कागारौल की रहने वाली है और आगरा के सदर क्षेत्र में एक पैथोलॉजी में काम करती है। उसका बस से आना-जाना है। उसके गांव का ही युवक समीर पुत्र आशिक अली पिछले 7-8 महीने से उसे परेशान कर रहा है। वह गांव से आगरा तक उसका पीछा करता है। कुछ माह पहले उसने अपने दोस्तों के साथ जबरन उसे कार में खींचने का प्रयास किया था। युवती के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए थे। उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। जब हम उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे तो युवक के पिता ने गलती मानते हुए हाथ जोड़े। कहा था कि वे अपने बेटे को बाहर भेज देंगे। वह अब कभी परेशान नहीं करेगा। इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं कराया था।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार शाम को वह वापस अपने घर जा रही थी। बस स्टैंड पर समीर पहले मौजूद था। उसके हाथ में एक बोतल थी। इसमें तेजाब था। आरोपी ने उसे देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। बोला- देखता हूं, आज तुझे कौन बचाएगा। युवती उससे बचने के लिए बस में चढ़ गई। युवक ने बस का शीशा तोड़कर उस पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। शोर मचाने पर कई लोग आ गए। आरोपी अपने दोस्त के साथ भाग निकला। बाद में सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। थाना रकाबगंज में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026
- आगरा में सरदार पटेल की 151वीं जयंती की पूर्व संध्या पर महाआयोजन: कोठी मीना बाजार में 1100 दीप जलाकर लौह पुरुष को किया नमन - October 31, 2026
- आगरा पुलिस लाइन के सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल का पंखे से लटका मिला शव, महकमे में हड़कंप - October 31, 2026