उत्तर प्रदेश के आगरा में टोरंट पावर कॉरपोरेशन की अवैध वसूली बिल बढ़ाकर भेजना उपभोक्ताओं को धमकी देना अपनी मनमानी करना पीड़ित को धमकाना इतना ही नहीं टोरंट के अधिकारियों का कहना है की भाजपा सरकार भी नहीं सुनेगी चाहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करो शिकायत या करो मंत्री से कोई नहीं सुनेगा तुम्हारी।
ऐसा ही हाल आगरा शहर का है मोतीलाल नेहरू रोड मीना गली न: (3) मकान न: 22/118 निवासी ने बताया टोरंट का एक किलो वाट का बिजली कनेक्शन लिया था टोरंट पावर ऑफिस जाकर कितनी बार शिकायत की उसके बाद कोई सुनवाई नहीं हुई ।
किसी भी टोरंट के कर्मचारी से बात करो तो धक्के मारकर निकाल दिया करते हैं मेहनत मजदूरी करने वाला रोज ठेल लगाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करें या बढ़ा हुआ बिजली का बिल भरे आम आदमी की जिंदगी में और भी ज़रूरतें हैं बच्चें की पढ़ाई घर का खर्चा हारी बीमारियों से जूझना मिडिल क्लास का आदमी क्या करें ।
ऐसा ही मामला मेरा भी है मैं भी पीड़ित हूं राजकुमार मीना ने बताया की भाई साहब मैं पत्रकार हूं जवाब दिया गया हम क्या करें हमारा काम है सच्चाई को दिखाना लोगों को जागरूक करना कही भी जनता के साथ किसी भी विभाग द्वारा कोई भी समस्या होती है उसको अधिकारियों को आगवत करना जागरूक करना उसके बाद कोई नहीं सुनता है तो बड़ी उम्मीद के साथ मीडिया का सहारा लेना पड़ता है जनता पूर्ण रूप से भरोसा करती है की मीडिया हमारा साथ देगी और जनता को राहत मिलेगी मीडिया है जो हमारी बात अधिकारियों ओर सरकार तक पहुंचा सकती है ।
शहर में भारी वसूली में लगी हुई है विरोध हो सकता है घरेलू उपभोक्ता को अतिरिक्त चार्ज लगातेे हुए बिल भेजा गया उपभोक्ताओं को भारी पड़ा रहा है एक और बोझ डाल दिया है। गुपचुप ढंग से बिल में अन्य चार्ज’ शामिल कर लिया गया है। अन्य चार्ज के नाम पर अधिकांश उपभोक्ताओं पर एक हजार रुपये से अधिक का भार डाल दिया गया है। उपरोक्त उदाहरण इस बात को प्रमाणित करते हैं।
रिपोर्ट – राजकुमार मीना
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026