आगरा। शहर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हाईस्कूल की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ज्योति की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना थाना एकता क्षेत्र के फतेहाबाद रोड की है। महुआ खेड़ा निवासी ज्योति हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी और रोजाना की तरह मंगलवार दोपहर ताजगंज स्थित कोचिंग के लिए साइकिल से घर से निकली थी। रास्ते में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोग तुरंत ज्योति को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर पर मातम पसर गया। मृतका के पिता बांकेबिहारी एक होटल में नौकरी करते हैं। तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी ज्योति परिवार की पढ़ाई का सहारा मानी जाती थी। उसकी अचानक मौत से परिजन बदहवास हैं।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। घटना ने इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।
- पॉक्सो केस में घिरे शंकराचार्य: मेडिकल रिपोर्ट ने की उत्पीड़न की पुष्टि, साक्ष्य मिटाने और घोटाले का भी आरोप - February 26, 2026
- यूपी के राज्यकर्मियों को आखिरी मौका: 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया तो कटेगी सैलरी, नहीं मिलेगा प्रमोशन - February 26, 2026
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या गिरफ्तारी? पॉक्सो एक्ट मामले में कल इलाहाबाद हाई कोर्ट में बड़ी सुनवाई - February 26, 2026