आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मघटई तिराहा इलाके में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर दौड़ती आई-10 कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार चला रहे युवक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। युवक की कार के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चलती कार से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी सफल नहीं हो सका।
सूचना मिलने पर थाना जगदीशपुरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और चालक की मौत हो चुकी थी। आग बुझने के बाद जब कार की जांच की गई तो भीतर चालक का जला हुआ शव मिला।
फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक रूप से तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026