आगरा। हींग की मंडी क्षेत्र स्थित गत्ते की शीट गोदाम में आग लगने से खलबली मच गई। गोदाम से धुंआ उठता देख आसपास के दुकानदार आग बुझाने में जुट गए पर आग भड़कती ही चली गई। बाद में दमकलों ने आग पर काबू पाया।
हींग की मंडी के जिस गोदाम में आग लगी वह गत्ते की शीट का गोदाम है। इस गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। तत्काल फायर सर्विस को इसकी सूचना दी गई। आसपास के लोगों ने खुद ही आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
चूंकि गोदाम में गत्ते की सीट भरी हुई थी, इसलिए आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। पड़ोस की दुकानों और गोदामों के मालिक भी आशंकित हो उठे। इस बीच मौके पर पहुंची फायर सर्विस की कई गाड़ियों ने पानी फेंककर आग पर काबू पा लिया। फायर सर्विस आग लगने की वजहों का पता लगा रही है। प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026
- सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘लाइक माँ’ का ट्रेलर रिलीज: बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द की परतें खोलेगी कहानी - October 21, 2026
- राधास्वामी अंध विद्यालय में दिव्य सेवा ट्रस्ट का अनूठा सेवा कार्य: डॉ. अलका सेन के जन्मदिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बांटा भोजन और खुशियां - October 21, 2026