आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरी पर्वत पुलिस ने सराफा व्यापारी की गबन की गई 145 किलो चांदी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शातिर अपराधियों से थाना पुलिस ने लगभग 30 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त, 2023 को सोनू वर्मा ने अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें आरोप लगाया गया था कि नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 145 किलो चांदी का गबन कर लिया है। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय गबन की कुछ चांदी बरामद हुई थी।
शुक्रवार को इसी मामले में थाना पुलिस ने दो और आरोपी शिवा सोनी और हरीश वर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 30 किलो चांदी बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि चांदी गबन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से शिवा शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026