पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामनगरी अयोध्या में दौरे का आज दूसरा दिन है. ऐसे में उन्होंने आज सबसे पहले अपने परिवार के साथ रामजन्मभूमि मंदिर के दर्शन और पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने पूरे मंदिर परिसर को करीब से देखा और तमाम बारीकियों को समझा.
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की. इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए, करीब डेढ़ घंटे पूर्व राष्ट्रपति मंदिर परिसर में रहे. उन्होंने मंदिर की तमाम व्यवस्थाओं को देखा और जानकारी ली.
प्रभु रामलला के दर्शनों के बाद पूर्व राष्ट्रपति दिगंबर जैन मंदिर रायगंज पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञानमती माताजी से आशीर्वाद लिया और उनके साथ आध्यात्मिक चर्चा की.
अयोध्या पहुंचे रामनाथ कोविंद श्रद्धा और आस्था में डूबे नजर आए और संपूर्ण परिवार के साथ रामनगरी में दर्शन पूजन किया लगभग 80 सदस्यों के साथ रामनाथ कोविंद अयोध्या पहुंचे हैं. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूर्ण रूप से धार्मिक दौरा है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत सौभाग्यशाली है. परिवार के साथ कल प्रभु राम की नगरी अयोध्या में प्रवेश किया. सरयू नदी में आरती उतारी. हनुमानगढ़ी जाकर पवन पुत्र हनुमान का आशीर्वाद लिया और आज सुबह 6:00 प्रभु राम की आरती में शामिल हुए. वो अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुँचे थे.
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, जैन मंदिर में ज्ञानमती माता के सानिध्य में उनके दर्शन मिले अयोध्या आने के बाद भगवान ऋषभदेव का भी दर्शन किया प्रभु राम का जन्म भी इसी अयोध्या में हुआ. जैन धर्म में 24 तीर्थंकर में पांच तीर्थंकर का जन्म भी अयोध्या में हुआ. आज जैन मंदिर में रथ के संचालन में भी हिस्सा लिया.
उन्होंने कहा, अयोध्या नगरी बहुत अच्छी है, अयोध्या के लोग भी बहुत अच्छे हैं. बदलती अयोध्या बहुत अच्छी लगी. यह नगरी विश्व की धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी बनने जा रही है.
-compiled: up18news
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026