आगरा। थाना किरावली क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर से एक 16 वर्षीय किशोर के लापता होने को लेकर परिवार के होश उड़ गये थे। परिवार ने पहले तो किशोर को खुद ही रिश्तेदारियों में तलाशा लेकिन नहीं मिला तो पुलिस की मदद ली। सूचना मिलने के बाद मात्र 4 घंटे में पुलिस ने किशोर की सकुशल बरामदगी कर किरावली पुलिस ने तत्परता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
प्रकरण की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा थानाध्यक्ष केवल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। गुमशुदा किशोर अभिषेक चाहर के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों के सहयोग से चार घंटे में ही किशोर को ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी केवल सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और हिमांशु गुर्जर, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार और अब्दुल कादिर की अहम भूमिका रही। किशोर की वापसी पर परिजनों और ग्रामवासियों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026
- कुशीनगर में हाईवोल्टेज ड्रामा: शादी की मांग लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, नीचे फेंकी व्हाट्सएप चैटिंग की कॉपियां; प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप - November 4, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026