आगरा: सशक्त नारी और सशक्त समाज के विजन को धरातल पर उतारते हुए, माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति ने अपनी मासिक बैठक में राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का ज्वलंत मुद्दा उठाया। होटल अतिथि वन में आयोजित इस बैठक का मुख्य विषय “राजनीति में नारी का स्थान” रहा, जिसमें समिति की महिलाओं ने देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए राजनीति में महिलाओं को 50 प्रतिशत राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की पुरजोर मांग की।
राजनीतिक वेशभूषा में दिखा नारी शक्ति का अनूठा प्रदर्शन
समिति की संस्थापिका श्रीमती दीपिका डॉ. प्रवीण गुप्ता के नेतृत्व और श्रीमती नीलम राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस बैठक की सबसे अनूठी विशेषता यह थी कि सभी सदस्याएं अपने-अपने आदर्श राजनीतिक नेताओं की वेशभूषा धारण करके पहुँचीं। विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना वास्तविक नारी सशक्तिकरण का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटकों से मिला संदेश
कार्यक्रम को जीवंत बनाने के लिए अम्बर परिवार की होस्ट श्रीमती गीता आजाद और उनकी टीम ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि संचालन रूपम विशाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान पूनम प्रशांत और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत नाटक “हरियाली समिति की संसद” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने राजनीति में महिलाओं की भूमिका को बेहद प्रभावी तरीके से दर्शाया। इसके अतिरिक्त, मनोरंजक खेलों और सेल्फी प्वाइंट ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
जन्मदिन का उल्लास और सेवा का संकल्प
बैठक के दौरान जून और जुलाई माह में जन्मदिन मनाने वाली सदस्याओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित महिलाओं जिनमें सिंधु गुप्ता, रीता गुप्ता, नविता गुप्ता, ललितेश गुप्ता, पारुल गुप्ता, चंचल गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रेखा गुप्ता, उर्मि गुप्ता, नमिता गुप्ता, कामिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, बाला गुप्ता, रेनू गुप्ता, सीमा तथा रजनी सहित बड़ी संख्या में सदस्याएं शामिल रहीं ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।
- फतेहपुरसीकरी में स्कूल प्रबंधक की कार से कुचलकर मौत, पुरानी रंजिश में सुनियोजित हमले का आरोप, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश - July 17, 2026
- आगरा में दबंगों का कहर: टेढ़ी बगिया चौराहे पर बुलेट सवार तीन युवकों ने युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा - July 17, 2026
- Agra News: माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की अनोखी पहल, ‘राजनीति में नारी’ विषय पर हुई चर्चा, 50 फीसदी आरक्षण की मांग - July 17, 2026