आगरा। ताजमहल में सोमवार को एक बार फिर एक बंदर ने महिला पर्यटक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के हाथ में चोट लगी। सुरक्षा कर्मियों ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
ख़बरों के मुताबिक, वाराणसी की रहने वाली 60 वर्षीया महिला पर्यटक कमलेश दोपहर तीन बजे अपने पुत्र शैलेंद्र और पुत्रवधु अनुराधा शर्मा के साथ ताजमहल देखने के लिए आई थीं। वे ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने बनी पत्थर की बेंच पर अकेली बैठी थीं। बेटा-बहू ताजमहल देखने के लिए अंदर चले गए। महिला के पास पानी की बोतल थी। इसी दौरान बंदरों ने पानी की बोतल छीनने के लिए महिला पर हमला कर दिया। महिला बंदरों के झुंड और हमले से डर गई और चिल्लाने लगीं। छीना झपटी में महिला के हाथ में चोट लग गई।
ताज सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने महिला के पास से बंदरों को भगाया। पश्चिमी गेट पार्किंग में पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस बुलाई गई और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026